5000mAh बैटरी सेग्मेंट में Samsung का अगला दांव तैयार, 2 फरवरी को लॉन्च होगा सबसे सस्ता बड़ी डिसप्ले वाला Galaxy M02

5000mAh बैटरी सेग्मेंट में Samsung का अगला दांव तैयार, 2 फरवरी को लॉन्च होगा सबसे सस्ता बड़ी डिसप्ले वाला Galaxy M02

91मोबाइल्स ने कल ही ब्रेकिंग न्यूज दी थी कि धांसू फीचर्स और लो बजट कैटगरी में Samsung एक नया स्मार्टफोन इंडिया में लाने वाली है। इस किफायती फोन को कंपनी द्वारा Samsung Galaxy M02 के नाम से पेश किया जाएगा। वहीं, अब इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर हो गया है। लॉन्च डेट के अलावा अमेजन लिस्टिंग में गैलेक्सी एम 02 स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स भी सामने आ गए हैं। अमेजन प्रॉडक्ट पेज के अनुसार Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन 2 फरवरी को दोपहर 1 बजे लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी गैलेक्सी एम 02 को Mera M (मेरा एंटरटेनमेंट) स्मार्टफोन टैग लाइन के साथ प्रोमोट कर रही है।

क्या होगी कीमत

अमेजन लिस्टिंग से पता चला है कि भारत में सैमसंग गैलेक्सी M02 की कीमत 7,000 रुपये से कम होगी, जिससे यह फोन इस साल ब्रांड का सबसे सस्ता डिवाइस होगा। इतना ही नहीं इस साल सैमसंग की ओर से यह दूसरा फोन होगा जो कि 10,000 रुपये से कम कीमत में एंट्री करेगा। इससे पहले कंपनी पिछले हफ्ते Galaxy M02s को सिर्फ 8,999 रुपए में लॉन्च कर चुकी है।  इसे भी पढें: 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी वाला Samsung का सस्ता फोन Galaxy A02 हुआ लॉन्च, Xiaomi को देगा चुनौती

galaxy-m02

5000mAh बैटरी से होगा लैस

इसके अलावा वेबसाइट पर बताया गया है कि Samsung Galaxy M02 में 6.5-इंच HD + Infinity V डिसप्ले दिया जाएगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी और कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इस फोन में डुअल-रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा वाटरड्रॉप नॉच में होगा।

samsung-galaxy-m02

स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स और अमेजन लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी M02 में 6.5 इंच का एचडी + डिसप्ले शामिल होगा। इसके अलावा इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दिया जाएगा। वहीं, स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 ओएस पर काम करेगा। कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए फोन में4 जी एलटीई, ड्यूल सिम स्लॉट, सिंगल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung फैन्स के लिए बड़ी खबर, आ रहा है Samsung Galaxy S21 4G माॅडल, कीमत में होगी भारी कमी

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी M02 में रियर डुअल कैमरा होगा, जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस होगा। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5MP का लेंस हो सकता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। लेकिन, फोन में फास्ट चार्जिंग दिए जाने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है

सैमसंग गैलेक्सी एम02 स्पेसिफिकेशन
परफॉर्मेंस
आठ कोर, 1.8 गीगाहर्ट्ज
स्नैपड्रैगन 450
3 जीबी रैम
डिसप्ले
6.5 इंच (16.51 सेमी)
कैमरा
13 एमपी + 2 एमपी डुअल प्राइमरी कैमरा
एलईडी फ्लैश
5 एमपी फ्रंट कैमरा
बैटरी
5000 एमएएच
नॉन रिमूवेबल
सैमसंग गैलेक्सी एम02 प्राइस, लॉन्च की तारीख
एक्सपेक्टेड प्राइस:रु. 6,999
रिलीज की तारीख:February 2, 2021 (अनौपचारिक)
वेरियंट:3 जीबी रैम / 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज
फोन की स्थिति:आने वाला है

Comments

Popular posts from this blog

Realme UI 2.0 beta opens for Realme 7 and Realme X2 Pro.

Exynox 2100 new benchmarks!

Samsung Galaxy A72 4G appears on Geekbench.