5000mAh बैटरी सेग्मेंट में Samsung का अगला दांव तैयार, 2 फरवरी को लॉन्च होगा सबसे सस्ता बड़ी डिसप्ले वाला Galaxy M02
5000mAh बैटरी सेग्मेंट में Samsung का अगला दांव तैयार, 2 फरवरी को लॉन्च होगा सबसे सस्ता बड़ी डिसप्ले वाला Galaxy M02 January 30, 2021 91मोबाइल्स ने कल ही ब्रेकिंग न्यूज दी थी कि धांसू फीचर्स और लो बजट कैटगरी में Samsung एक नया स्मार्टफोन इंडिया में लाने वाली है। इस किफायती फोन को कंपनी द्वारा Samsung Galaxy M02 के नाम से पेश किया जाएगा। वहीं, अब इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर हो गया है। लॉन्च डेट के अलावा अमेजन लिस्टिंग में गैलेक्सी एम 02 स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स भी सामने आ गए हैं। अमेजन प्रॉडक्ट पेज के अनुसार Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन 2 फरवरी को दोपहर 1 बजे लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी गैलेक्सी एम 02 को Mera M (मेरा एंटरटेनमेंट) स्मार्टफोन टैग लाइन के साथ प्रोमोट कर रही है। क्या होगी कीमत अमेजन लिस्टिंग से पता चला है कि भारत में सैमसंग गैलेक्सी M02 की कीमत 7,000 रुपये से कम होगी, जिससे यह फोन इस साल ब्रांड का सबसे सस्ता डिवाइस होगा। इतना ही नहीं इस साल सैमसंग की ओर से यह दूसरा...